दिल्ली- यूपी और हरियाणा को 25 नवंबर को मिलेगी बड़ी सौगात, लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार
दिल्ली- यूपी और हरियाणा को 25 नवंबर को मिलेगी बड़ी सौगात, लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार

दिल्ली- यूपी और हरियाणा को 25 नवंबर को मिलेगी बड़ी सौगात, लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार

By Admin | 2021-11-09

दिल्ली-यूपी और हरियाणा के लाखों लोगों को 25 नवंबर को एक बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। इसमें रोजगार के साथ लाखों यात्रियों को फायदा होने वाला है। इसको लेकर प्रशासन स्तर पर तैयारियों का दौर भी जारी है। दरअसल पीएम मोदी 25 नवंबर को देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास करने जा रहे हैं। इस मौके पर पीएम के साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे।

सबसे पहले बात रोजगार की

दिल्ली-एनसीआर में रोजगार के नजरिए से देखा जाए तो इस एयरपोर्ट से सीधे एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। वहीं छह लाख से ज्यादा लोगों को अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार की संभावना व्यक्त की जा रही है। एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या अगर अनुमान से ज्यादा रही तो उससे भी रोजगार के कई मौके और पैदा हो सकेंगे। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ उत्तर प्रदेश व हरियाणा के पड़ोसी जिले भी विकास की नई उड़ान भरेंगे। सर्विस इंडस्ट्री, औद्योगिक निवेश को गति मिलेगी। क्षेत्र रोजगार का बड़ा केंद्र बनेगा।

यात्रियों का सफर होगा और आरामदायक

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 नवंबर को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास कर लाखों लोगों के सपने को धरातल पर उतरने की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही गौतमबुद्ध नगर का जेवर क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय पटल पर अंकित हो जाएगा। यहां पर एयरपोर्ट बनने से लाखों यात्रियों को सुविधा होगी। लोग आसानी से अपने घर आना जाना करेंगे वहीं व्यापार की दृष्टि से भी यह एयरपोर्ट काफी महत्वपूर्ण होगा। सरकार ने इसके आसपास लॉजिस्टिक सुविधाओं को डेवलप करने का प्लान बना रही है।

क्या है प्रशासन की तैयारियां

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास कार्यक्रम तय होते ही इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा एवं शिलान्यास के लिए स्थान चिह्नित करने के लिए विधायक धीरेंद्र सिंह, मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह, पुलिस आयुक्त आलोक सिंह, यमुना प्राधिकरण के सीईओ डा. अरुणवीर सिंह, जिलाधिकारी सुहास एलवाई सोमवार दोपहर जेवर क्षेत्र में पहुंचे। अधिकारियों ने शिलान्यास व जनसभा के लिए चार जगहों का निरीक्षण किया। इसमें से दो का चयन किया गया है। इसमें से किसी एक जगह को फाइनल कर मंगलवार को शासन को कार्ययोजना भेज दी जाएगी।

डेढ़ लाख की भीड़ को पीएम मोदी करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 नवंबर को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री की जनसभा भी होगी। इसमें करीब डेढ़ लाख लोगों के जुटने का अनुमान है। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने जेवर बुलंदशहर रोड के नजदीक रन्हेरा पुलिस चौकी के नजदीक, रोही व बनबारीवास गांव में दो जगह समेत चार स्थानों का शिलान्यास के लिए निरीक्षण किया गया। रन्हेरा में जमीन पर झाड़ियां अधिक होने के कारण इसे रद कर दिया गया। रोही व बनबारीवास गांव में एक-एक जगह को चुना गया है। वीवीआइपी की सुरक्षा, जनसभा में जुटने वाली लोगों की भीड़, लोगों के जनसभा स्थल तक पहुंचने के लिए मार्ग, हेलीपैड, वाहनों की पार्किंग आदि को ध्यान में रखते हुए इसमें से किसी एक जगह को अंतिम रूप से शिलान्यास एवं जनसभा के लिए चयनित किया जाएगा। निरीक्षण के बाद अधिकारी साइट पर बने अस्थायी कार्यालय पर पहुंचे और गुगल मैप के जरिये भी इलाके का निरीक्षण किया। करीब तीन घंटे की माथापच्ची के बाद अधिकारी वापस लौटे।

कब तक होगा शुरू

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शिलान्यास की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। यह एयरपोर्ट 2024 में अंतरराष्ट्रीय वायु यातायात के नेटवर्क का हिस्सा बन जाएगा। अगले तीन साल में एयरपोर्ट के साथ जेवर क्षेत्र सड़क, रेल व मेट्रो नेटवर्क का भी प्रमुख केंद्र बन जाएगा। तीनों परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम चल रहा है। एयरपोर्ट के साथ इन तीनों परियोजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य है। ताकि यात्री एयरपोर्ट तक कम समय में सुगमता से पहुंच सकें।


Post your Property for Free

List it on Ratnkunj.com and get genuine leads


Verified Agents

Residential Properties

Area Calculator

Save your money,

contact Owners directly

Become an Ratnkunj Prime member now.

 Support from Relationship Manager.

 Call upto 35 Owner directly

 Get accessed by over 1 Lakh buyers .

 Hassel-free site visits with us

Commercial Properties

Home Loan EMI Calculator

How much will i have to pay every month?

Yr
%

Your EMI Per Month will be

 33038.00


PLOTS & LAND Properties


// //